जीवन एक अनमोल उपहार

  • 87

जीवन : एक अनमोल उपहारजीवन ईश्वर द्वारा दी गई सबसे अनमोल और अमूल्य देन है। यह एक ऐसी यात्रा है जो जन्म से शुरू होकर मृत्यु तक चलती रहती है। हर मनुष्य का जीवन अलग-अलग अनुभवों और परिस्थितियों से भरा होता है। कुछ लोगों का जीवन सुखमय होता है तो कुछ लोगों का कठिनाइयों से भरा, लेकिन इन सभी अनुभवों का उद्देश्य हमें आगे बढ़ाना और सिखाना है। जीवन को सही मायनों में समझकर जीना ही इसे सार्थक बनाता है।मनुष्य का जीवन केवल सांस लेने और जीने का नाम नहीं है। यह सोचने, समझने और अच्छे कर्म करने का अवसर