नेहरू फाइल्स - और अधिक भूल

[ 12. और अधिक भूल और उनसे संबंधित पहलू ](बी1) नेहरू ने उपहार-स्वरूप दी काबो घाटी काबो या कबाव घाटी भारत और बर्मा की सीमा पर 11,000 से भी अधिक वर्ग किलोमीटर में फैली एक पर्वतीय घाटी है, जो मणिपुर और उत्तरी म्याँमार (बर्मा) के बीच बसी हुई है और यहाँ पर कडू, कानन, मेती, मिजो, जो इत्यादि जातीय अल्पसंख्यक समुदाय बसते हैं। यह बेहद उपजाऊ है और सागौन जैसे लकड़ी के अपने उत्पादों के लिए बेहद प्रसिद्ध है।मणिपुरी एवं बर्मियों के बीच और बाद में मणिपुरियों, बर्मी तथा अंग्रेजों के बीच कई युद्ध हुए। 26 फरवरी, 1826 को हस्ताक्षर की