भूल-103 आत्म-प्रचार को सुनिश्चित करना और वंशवाद की वापसी बाल दिवस एक बेहद दिलचस्प चीज है बाल दिवस—14 नवंबर, नेहरू का जन्मदिन। संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर को सर्वव्यापी ‘बाल दिवस’ के रूप में घोषित किया था। हालाँकि, भारत में इसे नेहरू के जन्मदिन के साथ रखने के लिए 14 नवंबर को कर दिया गया। पुराने ‘अच्’ छे दिनों में इसे काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता था। यह कहा जाता था और अब भी प्रचारित किया जाता है कि नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था, इसलिए उनके जन्म-दिवस को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हालाँकि, आपको यह पता