नेहरू फाइल्स - भूल-102

भूल-102 चुनावी फंडिंग और प्रचारभ्रष्टाचार का एक प्रमुख कारण चुनावी फंडिंग है। यह वह अकेला क्षेत्र था, राजाजी ने जिसके राष्ट्रीयकरण की माँग की थी। राजाजी ने पैसे की ताकत के बेहिसाब अनुचित फायदों को दूर करने के लिए राज्य द्वारा चुनावों में धन उपलब्ध करवाने की वकालत की थी। उन्होंने कहा, “चुनाव अब निजी उद्यम हो गए हैं; जबकि यह वह पहली चीज है, जिसका राष्ट्रीयकरण किया जाना चाहिए।” (आर.जी.3/390) लेकिन नेहरू ने उनकी बात नहीं सुनी। नेहरू ने उस चीज का राष्ट्रीयकरण किया, जिसका नहीं किया जाना चाहिए था और जिसका राष्ट्रीयकरण करना था उसका नहीं—राज्य द्वारा चुनावों में धन