नेहरू फाइल्स - भूल-86

भूल-86 नेहरू और समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) भारत में राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व (डी.पी.एस.पी.) का अनुच्छेद-44 समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) को कार्यान्वित करना राज्य का कर्तव्य बनाता है। यू.सी.सी. का मकसद भारत में विभिन्न धार्मिक समुदायों के धर्मग्रंथों एवं रीति-रिवाजों के आधार पर बने व्यक्तिगत कानूनों को एक ऐसे कानून से बदलना है, जो देश के सभी नागरिकों के लिए समान हो। शादी, तलाक, विरासत, गोद लेने-देने और रख-रखाव इस कानून के तहत आते हैं। डी.पी.एस.पी. की अवधारणा निम्नलिखित पर आधारित और प्रेरित थी—आयरिश संविधान, रिवोल्यूशनरी फ्रांस द्वारा प्रमाणित मनुष्य के अधिकारों की घोषणा, अमेरिकी उपनिवेशों द्वारा स्वतंत्रता की घोषणा और मानव