नेहरू फाइल्स - भूल-43

  • 264
  • 54

भूल-43 गोवा की विलंबित मुक्ति गोवा, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली (सामूहिक रूप से ‘एस्टाडो ड इंडिया’ के नाम से जाना जाता था) आजादी के बाद भी पुर्तगाल के कब्जे में ही रहे। यह लगभग 4,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले थे और यहाँ की आबादी लगभग 6.4 लाख थी, जिनमें से करीब 61 प्रतिशत हिंदू, 37 प्रतिशत ईसाई और 2 प्रतिशत मुसलमान शामिल थे। भारत ने आखिरकार हवाई, समुद्री एवं जमीनी हमले को अंजाम दिया और इस सशस्त्र काररवाई को ‘अ‍ॉपरेशन विजय’ का कोड नाम दिया गया। दिसंबर 1961 में दो दिनाें के अभियान के बाद पुर्तगाल