भूल-30 उस व्यक्ति को किनारे करना, जो जम्मू व कश्मीर मसले को सँभाल सकता था रियासतों का मामला रियासती मंत्रालय के तहत आता था, जिसकी कमान सरदार पटेल के हाथों में थी। पटेल ने 500 से अधिक रियासतों से जुड़ी जटिलताओं को बेहद कुशलता के साथ निबटाया था। इसके मद्देनजर जम्मूव कश्मीर को भी पटेल के भरोसे छोड़ देना चाहिए था। हालाँकि, नेहरू ने प्रधानमंत्री के तौर पर खुद जम्मूव कश्मीर को सँभालने का फैसला किया था। बिना सरदार की सहमति के, और यहाँ तक कि उन्हें सूचित करने का शिष्टाचार निभाए बिना, नेहरू ने एन. गोपालस्वामी आयंगर, जम्मूव कश्मीर के पूर्व