भूल-13 ब्रिटिश जेल : वी.आई.पी. के रूप में नेहरू और अन्य गांधीवादी बनाम दूसरे कैदी शीर्ष गांधीवादियों के बिल्कुल विपरीत, जिनके साथ जेलों में बहुत अच्छा व्यवहार किया जाता था, जेलों में बंद भारतीय राजनीतिक कैदियों, जिनमें क्रांतिकारी भी शामिल थे, की स्थिति बेहद खराब थी। उनके कपड़ों को कई-कई दिनों तक धोया नहीं जाता था; उनकी रसोई में चूहे और तिलचट्टे इधर से उधर घूमते रहते थे; और उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए सामग्री तक उपलब्ध नहीं करवाई जाती थी। राजनीतिक कैदी होने के नाते वे लोग उम्मीद करते थे कि उनके साथ अपराधियों के बजाय सामान्य व्यवहार किया जाए। उन्होंने जेल