नेहरू फाइल्स - भूल-12

भूल-12 किन परिस्थितियों ने भारतीय स्वतंत्रता का रास्ता वास्तव में साफ किया? अकसर होता यह है कि जब भी कोई नेहरू की भूलों और गलतियों की तरफ इशारा करता है तो उनकी बात को यह कहते हुए नकारने का प्रयास किया जाता है कि “आखिरकार, नेहरू (गांधी और अन्य गांधीवादियों के साथ) ने हमारे लिए स्वतंत्रता हासिल की!” तो क्या वे गांधी-नेहरू-कांग्रेस थे, जिन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया? क्या आजादी गांधी-नेहरू और कांग्रेस की देन थी? नहीं। पूर्ण स्वतंत्रता के लिए अंतिम (और इकलौता!) गांधीवादी आंदोलन सन् 1942 का ‘अंग्रेजो, भारत छोड़ो’ आंदोलन था। आपको यह ध्यान दिलाना आवश्यक है