नेहरू फाइल्स - भूल-8

  • 150
  • 51

भूल-8 सन् 1946 की एन.डब्ल्यू.एफ.पी. भूल कांग्रेस ने सन् 1946 में एन.डब्ल्यू.एफ.पी. में चुनावों में जीत हासिल की थी और डॉ. खान साहब (खान अब्दुल जब्बार खान), खान अब्दुल खफ्फार खान के भाई, मंत्रालय का नेतृत्व कर रहे थे। एन.डब्ल्यू.एफ.पी. एक और ऐसा प्रांत था, जिस पर बंगाल, असम, पंजाब और सिंध के साथ मुसलिम लीग की नजर थी। यद्यपि एन.डब्ल्यू.एफ.पी. की प्रांतीय सरकार कांग्रेस के हाथों में थी, ब्रिटिश गवर्नर ओलाफ केरो और स्थानीय ब्रिटिश नौकरशाह कांग्रेस-विरोधी और मुसलिम लीग समर्थक थे। क्यों? उन्हें जरूर एच.एम.जी. ने मुसलिम लीग का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए होंगे कि