रुह... - भाग 8

                                     ८.बस थोड़ी दूर जाकर एक बस स्टॉप पर रुकती है। पायल खिड़की वाली सीट पर बैठी बाहर लोगों को देख रही थी। तभी उसकी नजर एक परिवार पर टिक गई थी। करीब दस-बारह साल के दो जुड़वा बच्चे अपने पापा से चाट खाने की जिद कर रहे थे। लेकिन उनके पापा फोन पर किसी से बातों में लगे थे और बच्चों की जिद को नजरअंदाज कर रहे थे।बच्चों की आंखों में वो मासूम चमक थी जो केवल चाट के ठेले पर सजी