बीते समय की रेखा - 10

(511)
  • 1.5k
  • 1
  • 669

10."कहा जाता है कि कोई भी बच्चा अपने जीवन के पहले पांच से दस साल तक जो कुछ देखता, सहता या पाता है वही आगे की ज़िंदगी के लिए उसके संस्कार बन जाते हैं। उन्हें बदलना फ़िर किसी और के लिए तो क्या, ख़ुद उसके अपने लिए भी कठिन हो जाता है।"जब रेखा के दादाजी का परिवार बनस्थली में रहने आया तो उसके पिता और माता के साथ दो बुआ भी साथ में थीं। उनकी शादी तब तक नहीं हुई थी। इसी तरह दादाजी की मां (रेखा की परदादी ) भी तब जीवित थीं। इस तरह देखा जाए तो एक