गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानियां - भाग 9

  • 792
  • 300

त्याग का महत्त्वएक दिन भ्रमण करते हुए गौतम बुद्ध के एक शिष्य ने त्याग का महत्त्व एक जानने की जिज्ञासा प्रकट की। तभी गौतम बुद्ध ने अपने सभी शिष्यों को एक स्थान पर बैठने का आदेश दिया और त्याग का महत्त्व समझाते हुए उन्हें एक कथा सुनाई-       किसी देश में एक राजा राज करता था। वह बहुत ही अभिमानी था। अपने बराबर किसी को नहीं समझता था। कारण, उसका राज्य विशाल था। राजकोष धन से भरा था। उसके पास बहुत बड़ी सेना थी और उसके आस-पास नौकर-चाकरों की पलटन थी, जो हर घड़ी उसका हुक्म बजाती रहती थी।