एक मुसाफ़िर एक हसीना: A Dangerous Love Story - 72

  • 663
  • 381

72 राज़     अब शनाया  उनके करीब आई  तो सब उसके मुँह  की  तरफ देखने लगें तो वह  बोली,  “मैं बताती  हूँ वो लड़की  कोई  रेवा  नहीं  बल्कि  साशा  थी।“ “साशा  कौन ?”  अश्विन  ने पूछा। “सम्राट की एक्स गर्लफ्रेंड!!!” यह सुनकर  सबके पैरों  तले  ज़मीन खिसक गई। “तुम्हें   कैसे  पता?” अनुज ने अश्विन  की तरफ देखते हुए पूछा। पहले  तो शनाया  झिझकी  फिर बोली,  “क्योंकि  सम्राट  ने छह-आठ महीने पहले उससे ब्रेकअप  मेरी वजह से किया  था पर अब लग रहा है कि  वो सब  सम्राट का एक खेल था और मैं  उस  खेल  का सिर्फ एक मोहरा