एक मुसाफ़िर एक हसीना: A Dangerous Love Story - 52

  • 435
  • 192

52 शैतानी   अब वह आदमी रोमा को उसकी गाड़ी  तक छोड़ने  आया  और फिर उन दोनों ने एक-दूसरे  को गले लगाया और फिर रोमा  गाड़ी  में  बैठकर  वहाँ  से निकल गई  और उसके बाद वह आदमी  भी अपनी  गाड़ी  की तरफ जाने लगा  I  अश्विन  भी बड़ी  सतर्कता  से अपनी  गाड़ी  की ड्राइविंग सीट  पर पहुँच  गया और उस आदमी  का पीछा  करने लगा I दिल्ली के ग्रीनपार्क इलाके  में  उसकी गाड़ी  रुकी और वह आदमी  अपने सौ  गज़  के मकान के अंदर  चला गया I अश्विन  कुछ  देर तक तो गाड़ी में बैठा-बैठा   उसके घर को  देखता  रहा