जिसे समझा मामूली वह निकला करोड़पति - SEASON - Part 5

  • 243
  • 66

रात का सन्नाटा गहरा चुका था। हवाएं हल्की-हल्की सरसराते हुए माहौल को और भी रहस्यमय बना रही थीं। अवंतिका घर में अकेली थी। वह किचन में खड़ी होकर खाना बना रही थी, तभी उसे बाहर किसी हलचल की आहट सुनाई दी।सजग होकर अवंतिका ने चुपके से पर्दा हटाया और झाँककर देखा—गेट के पास कुछ अजनबी लोग खड़े थे।अवंतिका का दिल जोर-जोर से धड़कने लगा। घबराते हुए वह दौड़कर मुख्य दरवाजे तक गई और उसे अंदर से बंद कर कुंडी चढ़ा दी। फिर पूरे घर के दरवाज़ों और खिड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने लगी। काँपते हुए हाथों से उसने फौरन आर्यन