उसके बाद तीन महीने के भीतर ही गरिमा प्रेगनेंट हो गई। उसके प्रेगनेंट होने से उसके सास-ससुर, माता-पिता सभी बहुत खुश थे। घर में नन्हे मेहमान के आने की ख़ुशी अलग ही होती है। गरिमा भी बहुत खुश थी लेकिन हर्ष वह तनाव में था। गरिमा डिलीवरी के बाद कैसी दिखेगी? यह प्रश्न उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा था। उसके बाद भी वह गरिमा को खुश रखने की पूरी कोशिश कर रहा था। धीरे-धीरे गरिमा का पेट दिखाई देने लगा। इस समय उसके खाने-पीने का उसकी सासू माँ बहुत ज़्यादा ख़्याल रख रही थी। वह हमेशा गरिमा को