गरिमा की ससुराल में गृह प्रवेश की तैयारी से पूरा वातावरण मधुर संगीत से गुंजायमान हो रहा था। फूलों की फैली महक वातावरण को ख़ुशबू दार बना रही थी। इस विवाह से हर्ष के साथ ही साथ उसके माता-पिता भी बहुत खुश थे। लम्बे समय से चले आ रहे लड़की ढूँढने के इस कार्य की अब समाप्ति हो चुकी थी। हर्ष और गरिमा दोनों के तन-मन में आज मिलन की सुहावनी बेला के इंतज़ार ने हल चल मचा रखी थी। पूरा दिन तो मेहमानों के साथ मस्ती और शोर शराबे में बीत रहा था। धीरे-धीरे उनका वह इंतज़ार भी पूरा