क्या तुम मुझे छोड़ दोगे - भाग - 2

  • 1.1k
  • 1
  • 576

विमल की बात को मान कर चेतना ने उसी दिन शाम को हर्ष से पूछा, "हर्ष अब हमें तेरी शादी करनी है। यदि तूने कोई लड़की पसंद कर रखी हो तो बता दे, हमें लड़की ढूँढने में जबरदस्ती की मेहनत नहीं करनी पड़े।" हर्ष ने कहा, "अरे नहीं मम्मी, मैंने किसी लड़की को पसंद नहीं किया है। आप अपनी पसंद की लड़की ढूँढ लीजिए।" "क्यों क्या तू मेरी पसंद की लड़की से चुपचाप शादी कर लेगा?" "नहीं-नहीं ऐसा मैंने कब कहा? मैं भी देखूँगा, लड़की हम तीनों को पसंद आनी चाहिए।" हर्ष की बात सुनकर विमल ने चेतना की तरफ़