आज होली में बिखरे हैं उल्लास और मस्ती के चटख रंग

  • 279
  • 90

            आज होली है। होली का त्यौहार वसंत ऋतु के आनंद और उमंग की सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति है। एक और जहां प्रकृति में मस्ती और उल्लास के दर्शन होते हैं वहीं तन- मन भी इस होलियाना रंग में पूरी तरह से डूब जाता है। होली का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ यह प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य और इसके विभिन्न उपादानों में होने वाले मोहक परिवर्तनों का द्योतक भी है। जब होली पास आए तो मन स्वयं मस्ती में गुनगुनाने लगता है और तन झूम उठता है। होली का त्योहार आज का नहीं है, बल्कि हजारों वर्षों