"शायद आपकी कोई बहन ना हो इसीलिए भाई का दर्द या इमोशन आप समझ ना पाए mr विराट!अपने दिल का एक हिस्सा दे रहा हूं आपको प्लीज संभाल कर रखिएगा। बहुत भरोसा करती है आप पर मेरी बहन, इस का भरोसा बनाए रखिएगा।"अभय हाथ जोड़कर विराट के सामने बिनती भरे लहजे में बोला। अपनी लाडली बहन की विदाई का वक्त था तो आंखें नम होना लाजमी भी थी। लेकिन विराट को अभय के इन इमोशनल बातों से रत्ती पर फर्क नहीं पड़ रहा था। इस वक्त उसके दिलों दिमाग में क्या चल रहा था ये तो बस वही जानता था।"बहन