गोमती, तुम बहती रहना (आत्मकथा)

                लखनऊ - ढेर सारे सपनों को सच करने वाला शहर | एक से एक गुणी कलाकारों,लेखकों ,शायरों ,राजनीतिज्ञों, शतरंजी चालों का शहर  | नवाबों की रईसी के तमाम किस्सों- कहानियों से अंटा पड़ा शहर |नाज़ुक मिजाजी भी यहाँ का दस्तूर है और सुंदरता ? अजी जनाब , उसके क्या कहने !               लेकिन मैंने यह महसूस किया है कि अब यहाँ का समाज अपना मिजाज बदलता जा रहा है| ”पहले आप” का जुमला अब “पहले मैं” में तब्दील होता नजर आ रहा है |मैंने तो अपने बाईस