एक मुसाफ़िर एक हसीना: A Dangerous Love Story - 17

  • 357
  • 123

17 मुसाफिर   अश्विन  यह सुनकर दोबारा  रोनित के  पास वहीं स्टूल पर बैठ  गया और उसकी बात बड़ी ध्यान  से सुनने   के मूड़  में  बोला,  “ठीक है, बताओ?” रोनित  ने भी उसके चेहरे  की तरफ देखा और गंभीरता  से बोला,   “मैं  नहीं  जानता  की सम्राट  कहाँ  है और अब कैसा  दिखता  है!! मैं पिछले  एक साल  से उससे नहीं  मिला, कुछ  दिन पहले  मैं  एक होटल में  डिनर  करने गया था, वहाँ से निकलने के बाद, जब मैं अपनी गाड़ी  में  बैठा  तो मेरी सीट  पर एक पेपर  रखा  था  जिस पर लिखा था,  15 तारीख को वह