जरासंध

  • 3.1k
  • 1.2k

जरासंध महाभारत के अनुसार बृहद्रथ का पुत्र तथा मगध का सबसे शक्तिशाली राजा था। मगध पर शासन करने वाला प्राचीनतम ज्ञात राजवंश वृहद्रथ वंश है। महाभारत व पुराणों से ज्ञात होता है कि प्राग्-ऐतिहासिक काल में चेदिराज वसु के पुत्र बृहदर्थ ने गिरिव्रज को राजधानी बनाकर मगध में अपना स्वतन्त्र राज्य स्थापित किया था। दक्षिणी बिहार के गया और पटना जनपदों के स्थान पर तत्कालीन मगध साम्राज्य था। इसके उत्तर में गंगा नदी, पश्चिम में सोन नदी, पूर्व में चम्पा नदी तथा दक्षिण में विन्ध्याचल पर्वतमाला थी।बृहद्रथ के द्वारा स्थापित राजवंश को बृहद्रथ वंश कहा गया। जरासंध इस वंश का