अपना आकाश - 6 - 'चाहिए' और 'है' में अंतर है

(852)
  • 5.2k
  • 2.7k

अनुच्छेद-६ 'चाहिए' और 'है' में अंतर है तन्नी ओर तरन्ती दोनों का प्रवेश बी.एस-सी. प्रथम वर्ष में नहीं हो पाया। दोनों के परिवार दुखी हुए। तरन्ती की शादी की चर्चा जोर पकड़ रही थी। उसके माता-पिता शादी को अधिक ज़रूरी समझ, उसी को तय करने के लिए दौड़ने लगे। पढ़ाई छूट रही थी पर शादी हो जाने की उम्मीद बँध रही थी। तरन्ती भी भोजन बनाने में माँ की सहायता करती। उसे एक कुशल गृहिणी के गुर सिखाए जा रहे थे। वह भी अब एक गृहिणी बनने के सपने में डूबने लगी। सपनों का राजकुमार उसके मन मस्तिष्क में छाने