ऊँची बोली समाचारों में माँ को उनकी हत्या लाई थी। कारण दो थे। पहला, पप्पा ने माँ के लापता होने पर दर्ज करवाई गई अपनी एफआईआर में जिस बृजलाल का नाम संभावित अपहर्ता के रूप में लिया था उसी दिन दर्ज की गई दो और एफआईआर में भी वही बृजलाल नामित पाया गया था। बृजलाल के मालिक रजत सिंह ने जहाँ उसके गायब होने की सूचना लिखवाई थी वहीँ रजत सिंह के ससुर ठाकुर रणविजय सिंह ने उस पर स्कोर्पियो मॉडल की अपनी एक एसयूवी को चोरी करने का आरोप लगाया था। दूसरा कारण ज्यादा सनसनीखेज था। माँ का शव