नज़र मिले तो नज़र मिलाने की सोचना..
इस दिल की प्यास बुझाने की सोचना..
मेरे दिल के ज़ख्म पहले देख लेना तुम..
फिर चाहो तो मुझे सताने की सोचना..
बिखरे फूल दिखें तो समेट लेना उनको..
अगर तन्हा पेड़ दिखे तो गले लगाने की सोचना..
मोहब्बत करो अब किसी से भी अगर..
तो ता-उम्र उसका साथ निभाने की सोचना..
अपने दिल का ख़्याल पहले कर लेना तुम..
फिर इस बेदर्द ज़माने की सोचना..
मैं तेरी राह तकता हूँ हर घड़ी मेरी जान..
तुम्हें फुर्सत मिले तो लौट आने की सोचना..!