डॉ. सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर - जन्म दिन 19 अक्टूबर, 1910
डॉ. सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर ने खगोलशास्त्र, भौतिकी और एप्लाइड मैथमेटिक्स में सराहनीय कार्य किया। 1983 में भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. चंद्रशेखर को नोबेल पुरस्कार दिया गया। वह नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी.वी. रमन के भतीजे थे। बाद में चंद्रशेखर अमेरिका चले गए और वही की नागरिकता प्राप्त कर ली। जहां उन्होंने खगोल भौतिक शास्त्र तथा सौरमंडल से संबंधित विषयों पर अनेक पुस्तकें लिखीं।