हर साथ मे हम साथ-साथ हो , ये जरुरी नही।।
तेरी हर बात मे हम खास हो , ये जरुरी नही ।
बेजान आखे रुह की झलकीया नही पाती ।
तेरे मिलने पर तुजसे मिले , ये जरुरी नही ।।
और तो सही , खुद की खुदी भी पर्दा रखती है ।
मेरा होना ही मेरा आयना हो , ये जरुरी नही ।।
लकीरे खिच भी लेते , गर तु हथेली मे ना होता ।
लेकीन किस्मत मुझे ही चुने , ये जरूरी नही ।।
मे ही मे हु , जब तक तुम मुझे 'तुम' बुलाते रहो ।
मगर आखिर तक तुझमे तु रहे , ये जरुरी नही ।।