Hindi Quote in Motivational by Jay Vora

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अति सुंदर घड़ी जो हमारे सनातन धर्म का दर्शन कराती है......

12:00 बजने के स्थान पर _आदित्याः_ लिखा हुआ है, जिसका अर्थ यह है कि सूर्य 12 प्रकार के होते हैं।

01:00 बजने के स्थान पर _ब्रह्म_ लिखा हुआ है, इसका अर्थ यह है कि ब्रह्म एक ही प्रकार का होता है- 🕉️एको ब्रह्म द्वितीयो नास्ति।

02:00 बजने की स्थान पर _अश्विनौ_ लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य यह है कि अश्विनी कुमार दो हैं।

03:00 बजने के स्थान पर _त्रिगुणाः_ लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य यह है कि गुण तीन प्रकार के हैं- सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण।

04:00 बजने के स्थान पर _चतुर्वेदाः_ लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य यह है कि वेद चार प्रकार के होते हैं- ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद।

05:00 बजने के स्थान पर _पञ्चप्राणाः_ लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य है कि प्राण पांच प्रकार के होते हैं।

06:00 बजने के स्थान पर _षड्रसाः_ लिखा हुआ है, इसका तात्पर्य है कि रस 6 प्रकार के होते हैं।

07:00 बजे के स्थान पर _सप्तर्षिः_ लिखा हुआ है, इसका तात्पर्य है कि सप्त ऋषि 7 हुए हैं।

08:00 बजने के स्थान पर _अष्टसिद्धयः_ लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि सिद्धियां आठ प्रकार की होती है।

09:00 बजने के स्थान पर _नवद्रव्यणि_ लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि 9 प्रकार की निधियां होती हैं।

10:00 बजने के स्थान पर _दशदिशः_ लिखा हुआ है, इसका तात्पर्य है कि दिशाएं 10 होती है।

11:00 बजने के स्थान पर _रुद्राः_ लिखा हुआ है, इसका तात्पर्य है कि रुद्र 11 प्रकार के हुए हैं।

Hindi Motivational by Jay Vora : 111748291
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now