Hindi Quote in Motivational by Jay Vora

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

6174!!

इसे मैजिकल नंबर इसलिए कहा जाता है क्योंकि 1949 से लेकर अब तक यह पहेली बनी हुई है और कई गणितज्ञ इस पहेली को सुलझाने में लगे रहे हैं, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

6174 को अंग्रेजी की भाषा में काप्रेकर कॉन्सटेंट भी कहते हैं जिसका नामकरण भारत के महान गणितज्ञ रामचंद्र काप्रेकर से जुड़ा है। उनका पूरा नाम दत्तात्रेय रामचंद्र काप्रेकर था जिन्हें संख्याओं को लेकर प्रयोग करने का बेहद शौक था। उनके कई प्रयोगों में 6174 भी है जिसे उन्होंने दुनिया के सामने रखा। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि साल 1949 में एक गणित सम्मेलन हुआ जिसमें रामचंद्र काप्रेकर भी शामिल हुए थे। इसी सम्मेलन के जरिये काप्रेकर ने इन चार संख्याओं को दुनिया के सामने रखा। काप्रेकर मुंबई के एक छोटे से कस्बे में गणित पढ़ाते थे और हर दिन गणित की संख्याओं के साथ प्रयोग किया करते थे।

इस मैजिकल नंबर की खोज को जहां भारतीय गणितज्ञों ने खारिज कर दिया, वही दुनिया के कई गणितज्ञों ने इस पर गहन शोध किया और लोगों के सामने रोचक जानकारी रखी। आज काप्रेकर की खोज पर भारत सहित दुनिया भर के देशों में काम हो रहा है। आखिर साधारण से ये 4 नंबर इतने चमत्कारी क्यों माने जाते हैं? इसके पीछे मूल वजह क्या है, आइए जानते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मन से कोई भी चार संख्या चुननी है। शर्त ये है कि चार नंबर में कोई भी नंबर दोबारा नहीं आना चाहिए। उदाहरण के लिए 1234 लेते हैं। सबसे पहले इन्हें बढ़ते क्रम में 1234 लिखते हैं। फिर घटते क्रम में 4321 लिखते हैं। अब बड़ी संख्या को छोटी संख्या यानी कि 4321 से 1234 को घटा दें तो हमें नई संख्या 3087 मिलेगी। अब 3087 को भी बढ़ते और घटते क्रम में लिखते हैं। बढ़ता क्रम 8730 होगा और घटता क्रम 0378 होगा। अब 8730 में से 0378 को घटा दें तो 8352 मिलेगा. अब इसके भी बढ़ते क्रम में से घटते क्रम (8532-2358) को माइनस कर दें तो हमें 6174 मिलेगा।

यहां 6174 का बढ़ता क्रम 7641 होगा जबकि घटता क्रम 1467 होगा। बड़ी संख्या में से छोटी संख्या को घटा दें तो हमारे सामने नई संख्या 6174 होगी। यही वो चमत्कारी संख्या है। यानी कि जितना भी जोड़ घटाव कर लें, अंत में 6174 ही मिलेगा। अगर आपको लगता है कि 1234 के साथ यह कोई महज संयोग है तो कोई दूसरी संख्या के साथ भी प्रयोग दोहरा सकते हैं। मान लीजिए आपने 5200 संख्या का चुनाव किया। इसका घटता क्रम 0025 होगा। 5200 में से 0025 घटाएं तो 5175 होगा। 5175 को बढ़ते और घटते क्रम से घटाएं तो हमें 5994 मिलेगा। 5994 का बढ़ता क्रम 9954 होगा जिसमें से घटता क्रम 4599 घटाएंगे तो 5335 संख्या मिलेगी। अब इसके बढ़ते और घटते क्रम को घटाते जाएं तो अंत में फिर वही चमत्कारी संख्या 6174 मिलेगी। आप किसी भी चार संख्या के बढ़ते क्रम को घटते क्रम की संख्या से घटा दें तो यही चमत्कारी संख्या मिलती है।

Hindi Motivational by Jay Vora : 111729639
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now