आप जिनके करीब होते हैं...
वो बड़े खुशनसीब होते हैं.
जब तबियत किसी पे आती है...
मौत के दिन करीब होते हैं.
मुझसे मिलना फिराक का मिलना..
आप किसको नसीब होते हैं.
जुल्म सह कर जो उफ़ नहीं करते...
उनके दिल भी अजीब होते हैं.
इश्क में और कुछ नहीं मिलता...
सेकड़ो ग़म नसीब होते हैं.