Quotes by Shripriya Bharadwaj in Bitesapp read free

Shripriya Bharadwaj

Shripriya Bharadwaj

@shripriya21


अपनी आदतें सब बदलने लगी हुँ,
दुनिया के रंग में जरा ढलने लगी हुँ।

साथी संगत कि जरूरत थी पहले!
बेफिक्र अब अकेले चलने लगी हुँ।।

ये दुनिया अपनी लगती थी पहले,
अब खुद के लिए जिंदगी जीने लगी हुँ।

हाँ अब हर दर्द मुस्कुरा के पीने लगी हुँ!
जिंदगी बेधड़क होके जीने लगी हुँ।

अपनी आदतें सब बदलने लगी हुँ,
दुनिया के रंग में जरा ढलने लगी हुँ।।

Read More