Quotes by Meenakshi Fonseca in Bitesapp read free

Meenakshi Fonseca

Meenakshi Fonseca

@roaming1979gmail.com232009


चलो एक बार फिरसे अजनबी बन जाये

इस जान पहचान की दुनिया मै फिर एक बार अंजान बन जाया जाये
एक दुसरे को नये सिरे से खोजने की फिर एक नयी कोशिश की जाये
चलो एक बार फिरसे अजनबी बन जाये


साप की केचुली की तरह पुराने रिश्ते की परत उतार दी जाये
एक बार फिर रुह से जुडने की तरकीब निकाल ली जाये
चलो एक बार फिरसे अजनबी बन जाये


पुराने गिले शिकवो से एक बार फिर मुंह मोड लिया जाये
नया रिश्ता, नये जजबात नयी पहचान बनायी जाये
चलो एक बार फिरसे अजनबी बन जाये



मतलब की बाते छोडकर बातो मै मतलब ढुंढा जाये
एक दुसरे की पसंद के साथ नापासंद भी जानी जाये
चलो एक बार फिरसे अजनबी बन जाये

पुरानी गिले शिकवे की डोर छोडके नये वादो और कसमो की नयी मंजिल की तरफ जाये
माथे की शिकन को चेहरे की ख़ुशी मै तबदिल किया जाये
चलो एक बार फिरसे अजनबी बन जाये

उम्मीद और मतलब के तंग गलियो से निकल कर समझदारी और स्नेह के खुली आसमान मै पर फैलाया जाये
दोस्ती के सरोवर से शुरु करके प्यार के अंनत मे विलीन हो जाये
चलो एक बार फिरसे अजनबी बन जाये

Read More