Quotes by Neetu Suthar in Bitesapp read free

Neetu Suthar

Neetu Suthar Matrubharti Verified

@neetusuthar035155
(442)

"तेरे बिना अब कोई भी लम्हा, अपना सा नहीं लगता,
हर खुशी अधूरी सी है, हर ग़म भी अब ग़म नहीं लगता।
जिसे टूट कर चाहा था हमने,
वो ही हमें जोड़ने का सबब नहीं बन सका..."

Read More

"उसकी मुस्कान में कुछ ऐसा था… जो हर दर्द को भुला दे।
सिर्फ उसका साथ ही काफी है, ज़िन्दगी को खूबसूरत बनाने के लिए। ❤️
#RomanticVibes #HindiPoetry #LoveFeelings #DilSe #writerneetusuthar000 "

Read More

दिल जब चुप रहता है, तो हालात बोलते हैं…
और जब दिल बोलता है, तो ज़माना चुप हो जाता है।”

- Neetu Suthar

"बरसती हवेली"

एक हवेली थी चुपचाप सी,
दीवारों में बसी दो कहानियाँ थीं।
बारिश आई तो हर ईंट भीग गई,
जैसे यादों ने कोई सुर छेड़ दी।

पहली कहानी थी चिट्ठियों की तरह,
हजारों शब्द मगर कहे ना गए।
दूसरी थी आँखों की ख़ामोशी में,
जहाँ प्यार हर बूंद में बहा करे।

छत टपकी तो वो पलकों पर गिरा,
उसके कदमों की आहट सी सुनाई दी।
और हवेली मुस्कुरा उठी चुपचाप,
जैसे बरसातें फिर मिलने आई थीं।

Read More

बरसों बाद फ़िर आमने सामने आए,,
वो दो अजनबी....
मगर इस बार न वक्त वही था, न रिश्तों की परिभाषा हालात ने सब कुछ बदल दिया था, सिवाय उन गुजरे हुए पुराने एहसासों के।।

नीतू सुथार

Read More

"वो जो कहते थे, कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे,
आज सबसे पहले वही छोड़ गए हमें...
ख़ामोशी की चादर ओढ़ ली हमने,
क्योंकि हर अल्फ़ाज़ अब दर्द दे जाता है।"


नीतू सुथार

Read More

"तन्हाई में अक्सर वो लम्हें याद आते हैं,
जब हम मुस्कुराते थे… और लोग वजह पूछते थे।
अब तो खामोशी ही हमारी पहचान बन गई है,
जिसे लोग रौब समझते हैं… पर ये टूटे दिल की निशानियाँ हैं।"

#शायरी
नीतू सुथार

Read More

भीगे पत्तों की तरह दिल भीग जाता है,
जब तुमसे जुड़ी कोई बात अचानक याद आ जाती है।
- Neetu Suthar

✨ "तेरे बिना अधूरी सी लगती है ये ज़िंदगी...
तेरी मुस्कान में ही बसी है मेरी पूरी दुनिया।" ✨
- Neetu Suthar

कभी-कभी प्यार मंज़िल तक पहुंच जाता है,
पर रास्ते में पड़ने वाले पड़ाव...
दिल की धड़कनों से ज़्यादा
सोच की कसौटी पर परखे जाते हैं।"
💔
#प्यार #इश्क #रिश्ता #लवथॉट्स #हिंदीशायरी #emotionalquotes #writerneetusuthar000

Read More