Quotes by Mrinal Ashutosh in Bitesapp read free

Mrinal Ashutosh

Mrinal Ashutosh

@mrinal09


लघुकथा

#मज़हब

ऑफिस से आकर अभी कपड़े बदल ही रहा था कि बाहर से आती आवाज़ ने अशरफ को दरवाजा खोलने पर मजबूर कर दिया। बाहर निकला तो सामने रहीम चचा थे।
"अस्सलाम ओ अलैकुम चचाजान! आइये बैठिये न!"
"अलैकुम ओ अस्सलाम। उठना-बैठना तो होता ही रहेगा। तुम ज़रा अपनी बेगम का ख्याल रखा करो।" चचा ने राजदार अंदाज़ में अशरफ की आँखों में सीधे झाँकते हुए कहा।
" अरे! क्या हुआ चचाजान! बताइए तो सही।"
"मोहतरमा आज बेटे को काफिरों के भगवान के वेश में सरे-बाजार घुमा रही थीं।"
"तो इसमें कौन सी बड़ी बात हो गयी?"
"लाहौल बिला कुव्वत! यह हमारे मज़हब के लिये ठीक नहीं है।"
"आपके पोते रेहान मियाँ का जन्म भी संयोग से मथुरा में ही हुआ था। जब हॉस्पिटल में उसे खून की सख्त जरूरत थी तो कोई अंजान काफ़िर ही खून दे गया था। आप उम्रदराज हैं, आपको तो नफरत से बचना चाहिए।"
"जनाब! दोनो अलग-अलग बातें हैं।"
"चचा, जावेद भाई के जद्दा जाने से पहले आप को भी दुर्गा मेला में बाँसुरी बजाते खूब देखा है।"
"नासमझ हो तुम! क्या तुम्हें नहीं लगता कि हमारे मज़हब को कमजोर करने की साजिश हो रही है?
"कृष्ण भगवान के रूप में बच्चे को सजाने से, होली और ईद साथ-साथ मनाने से, छठ पूजा का प्रसाद खाने से आपका मज़हब कमजोर होता होगा, हमारा नहीं!"
"या अल्लाह! इस नाचीज़ पर रहम कर!"
"चचा,अल्लाह को बीच में मत लाइये। मज़हब आपका कमजोर हो रहा है, अल्लाह का नहीं। अल्लाह आपको सलामत रखे। तशरीफ़ ले जाइये....!"

©मृणाल आशुतोष

Read More

प्रिय माँ,

कैसी हैं आप?और पिताजी ठीक हैं न! आखिर क्यों हमारी बात कभी इससे आगे न हो पाती। हाँ, मैं कमजोर हूँ। अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता। पर आप तो मुझे जानती हैं न! फिर आपने मुझे अपने से क्यों दूर होने दिया? मीलों की दूरी क्यों बन गयी दिल की दूरी? बहुत रोता हूँ अकेले में! आपके हाथों की रोटी की चटैया अब भी रुलाती हैं। कौआ, मैना का नाम लेकर ज़बरदस्ती दो चार कौर खिलाने की याद अभी भी ताज़ी  है। बहुत प्यार करता हूँ तुमसे, बस कह नहीं पाता! माँ, आई लव यू!!!

Read More