Quotes by Fuzail Sayed in Bitesapp read free

Fuzail Sayed

Fuzail Sayed

@fuzailsayed9426


नफरत ने शोर मचाया
शिद्दत से आग लगाई
तशद्दुद का गुबार फैलाया

हर बशर को याद आया
की क्या है उसकी पहचान
वह हिन्दू था या मुसलमान

धुआं इतना ऊंचा उठाया की छू लिया आसमान
मैं पहचान नहीं पा रहा था
ऐसा तो ना था मेरा हिंदुस्तान

फिर आए कुछ नवजवान
उनकी आवाज़ में थी एक नई जान

एक नई सोच, एक नई उड़ान
चेहरे पे बापू और चाचा वाली मुस्कान

वो अपने साथ लाये मोहब्बत का तूफान
जिस में उड़ गया गुरूर का सारा गुमान

अब कोई खलिश ना रही और ना कोई ग़म ए जहान

हर तरफ से आवाज़ आई
की हम सब है इंसान।

Read More