Hindi Quote in Romance by kanchan Savi

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कल कैसा होगा..

आने वाला हर लम्हा,खुलकर जिया जाएगा..!!
"कल कैसा होगा"..क्या होगा..देखा जाएगा..!!

हम मदमस्त हो कर जिएंगे तुझे सुन जिंदगी..
अपने रब के सिवा..किसी की ना करूं बंदगी..
जो नसीब में होगा वो आकर मिल ही जाएगा...
"कल कैसा होगा"..क्या होगा..देखा जाएगा..!!

आज रो रो कर भविष्य की चिंता नहीं करनी..
फिजुल की बातों से जिंदगी तबाह नहीं करनी..
गम हो या खुशी हर बात पर दिल मुस्कुराएगा..
"कल कैसा होगा"..क्या होगा..देखा जाएगा..!!

हर पल का लेखा जोखा सब है लिखा हुआ...
क्या जानू भविष्य के गर्भ में क्या छुपा हुआ...
तुझे पाकर यकीनन काटा भी फूल हो जाएगा..
"कल कैसा होगा"..क्या होगा..देखा जाएगा..!!

ना कोई निराशा है ना किसी से आशा रखेंगे...
खुलके मुस्कुराएंगे अपने आप से वादा करेंगे..
जिंदगी के हर गीत से दिल भी ताल मिलाएगा..
"कल कैसा होगा"..क्या होगा..देखा जाएगा..!!

आने वाला हर लम्हा,खुलकर जिया जाएगा..!!
"कल कैसा होगा"..क्या होगा..देखा जाएगा..!!

Kanchan Savi,❤️

Hindi Romance by kanchan Savi : 111906741
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now