प्यार अपने आप में वह मूक एहसास है,
जो जुदा दिलों को करीब ले आता है।
प्यार वह मूक एहसास है,
जो आपको सजाता है सवांरता है।
प्यार वह एहसास है,
जो बिना कहे सब कुछ कह देता है।
प्यार वह एहसास है,
जो बिना कहे सब समझ जाता है।
प्यार वह एहसास है,
जिससे मन मयूर नाच उठता है।
प्यार वह एहसास है,
जिसमें मन कल्पनाओं की उड़ान भरा करता है।
प्यार वह एहसास है
जो आगे बढ़ने को प्रेरित करता है।
-Nidhi