#जाति_औरत_की .???
एक आदमी ने महिला से पूछा ... तेरी जाति क्या है?
महिला ने पूछा ... *एक मां की या एक महिला की* ..?
उसने कहा ....चल दोनों की बता .. *और मुस्कान बिखेरी*
*महिला ने भी पूरे धैर्य से बताया*.......
*एक महिला जब माँ बनती है तो वो जाति विहीन हो जाती है*..
उसने फिर आश्चर्य चकित होकर पूछा ....वो कैसे..?
जबाब मिला कि .....
जब एक मां अपने बच्चे का लालन पालन करती है,अपने बच्चे की गंदगी साफ करती है , तो वो *शूद्र* हो जाती है..
वो ही बच्चा बड़ा होता है तो मां बाहरी नकारात्मक ताकतों से उसकी रक्षा करती है, तो वो *क्षत्रिय* हो जाती है..
जब बच्चा और बड़ा होता है, तो मां उसे शिक्षित करती है,
तब वो *ब्राह्मण* हो जाती है..
और अंत में जब बच्चा और बड़ा होता है तो मां उसके आय और व्यय में उसका उचित मार्गदर्शन कर अपना *वैश्य* धर्म निभाती है ..तो हुई ना एक महिला या मां जाति विहीन..
उत्तर सुनकर वो अवाक् रह गया । उसकी आँखों में महिलाओं या माताओं के लिए सम्मान व आदर का भाव था और महिला को अपने मां और महिला होने पर पर गर्व का अनुभव हो रहा था।
*जिन्दगी दो पल की*_❣खुश रहिये मुस्कुराते रहिये* !!
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
👉👈