#LoveYouMummy
मैं नही जानता किसी और को इस दुनिया में
मुझे तो मेरी माँ में ही पूरी दुनिया नजर आती हैं।।

कितनी भी बड़ी मुसीबते क्यों न हो मेरे सामने
चरणों मे झुकने से माँ के अपने आप ही टल जाती हैं।।

लाख सोचे लोग बुरा भी तो परवाह नही मुझे
जहां जाता हूँ माँ की दुआएं हरदम साथ जाती हैं।।

माँ से बड़ा नही होता इस जग में कोई दूसरा
ये बात तो भारतीय संस्कृति भी हमें सिखाती हैं।।

हाथ रख दे गर माँ जिसके सिर पर भी यदि
तो पूरी दुनिया भी उसके कदमों में झुक जाती हैं।।

बस इसीलिए तो शायद पूरे संसार मे ही
भगवान से पहले माँ ही पूजी जाती हैं।।
एड. नवीन बिलैया
सामाजिक एवं लोकतांत्रिक लेखक
मो.:-9806074898

Hindi Shayri by एड. नवीन बिलैया लेखक : 111042562
Jyoti Bhagwat 5 year ago

apne life sab kuch maa hi hai aisa bolne wale ladke bahot kam hote hai thanks apne mo pyar karne ke liye apne maa dil kabhi mt dukhana

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now