मै बेरोजगार हूं।।


बिहार की धरती से
छोटे छोटे शहरों कस्बों
का हिंदी मीडियम का
पढ़ा लिखा होनहार हूं
हां वही गंवार  हूं
मै बेरोजगार हूं।
मै बेरोजगार हूं ।।

इंग्लिश कहां आती हमको
पर यूपीएससी और आईआईटी
का क्वेश्चन बनाने में
धुआंधार हूं।
हां तनिक गंवार हूं
मै आज का इतिहासकार हूं
मै बेरोजगार हूं
मै बेरोजगार हूं।।

उ जो देखते है न
टीवी पर ठेठ बोली बोलते
हां वही के हम भी
अपने कस्बे का गंवार हूं
चंद नेताओं के
आतंक का शिकार हूं
हां मैं बेरोजगार हूं
मै बेरोजगार हूं
वही बेरोजगार हूं।।
Arjuna Bunty

Hindi Blog by Arjuna Bunty : 111597834
Arjuna Bunty 4 year ago

धन्यवाद

Arjuna Bunty 4 year ago

जी हां। शुक्रिया दिल से

Arjuna Bunty 4 year ago

धन्यवाद

shekhar kharadi Idriya 4 year ago

यथार्थ प्रस्तुति

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now