प्यार की जीत

(0)
  • 1.1k
  • 0
  • 357

अरुण ऑफिस में था तभी फोन आया।उसने उठाया उसकी माँ का था "हां माँ।" "तू घर आ जा।" "क्यो माँ?" "तुझसे बात करनी है।" "तो कर ले।" "अरे फोन पर नही।तू घर आ तब बात करेंगे।" और माँ ने फोन काट दिया था। ऑफिस से छुट्टी होने के बाद अरुण शाम को घर पहुंचा था।अरुणा आज पहले आ गई थी।वह उससे बोला,"अरुणा में गांव जा रहा हूँ।" "अचानक।सुबह तक तो ऐसी कोई बात नही थी।"अरुणा बोली। "माँ का फोन आया था।"अरुण बोला,"माँ ने बुलाया है।"

1

प्यार की जीत - 1

अरुण ऑफिस में था तभी फोन आया।उसने उठाया उसकी माँ का था हां माँ। तू घर आ जा। क्यो माँ? तुझसे बात करनी है। तो कर ले। अरे फोन पर नही।तू घर आ तब बात करेंगे। और माँ ने फोन काट दिया था।ऑफिस से छुट्टी होने के बाद अरुण शाम को घर पहुंचा था।अरुणा आज पहले आ गई थी।वह उससे बोला, अरुणा में गांव जा रहा हूँ। अचानक।सुबह तक तो ऐसी कोई बात नही थी। अरुणा बोली। माँ का फोन आया था। अरुण बोला, माँ ने बुलाया है। क्यो।,अरुणा बोली। यह तो नही बताया। लौटोगे कब?अरुणा ने कहा था छुट्टी तो एक सप्ताह की ली है, और अपना ध्यान रखना फोन करती रहना। और अरुण चल दिया ...Read More