हास्यास्त्र

(0)
  • 1.9k
  • 0
  • 699

गाजा पट्टी और अन्य सीमाओं पर इजराइल का तनाव जारी था, रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कभी खत्म नहीं हो रहा था। चीन, जापान, ताइवान और फिलीपींस जब भी मौका मिलता था एक-दूसरे को चॉपस्टिक चुभाया करते थे, भारत और पाकिस्तान के बीच और भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चरम पर पहुंच गया था। तालिबान और पाकिस्तान भी द्वंद्वयुद्ध कर रहे थे। चीन वैश्विक बाजार पर कब्जा कर, अपना शिकंजा जमाए जा रहा था और अमेरिका उसे धमकाने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यास की आड़ में बार-बार उसकी समुद्री सीमा की और सैन्य जहाज भेज रहा था।

1

हास्यास्त्र भाग–१

गाजा पट्टी और अन्य सीमाओं पर इजराइल का तनाव जारी था, रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कभी खत्म हो रहा था। चीन, जापान, ताइवानऔर फिलीपींस जब भी मौका मिलता था एक-दूसरे को चॉपस्टिक चुभाया करते थे, भारत और पाकिस्तान के बीच और भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चरम पर पहुंच गया था। तालिबान और पाकिस्तान भी द्वंद्वयुद्ध कर रहे थे। चीन वैश्विक बाजार पर कब्जा कर, अपना शिकंजा जमाए जा रहा था और अमेरिका उसे धमकाने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यास की आड़ में बार-बार उसकी समुद्री सीमा की और सैन्य जहाज भेज रहा था।उत्तर कोरिया, ...Read More

2

हास्यास्त्र भाग–२

हास्यास्त्र भाग–२नॉर्टन ने शाही अंदाज में अपनी पुरानी फाउंटेन पेन उठाई, जो लिखते वक्त चरमराती थी और स्याही छींटे थी। उसने कागज पर लिखा,"हमारा लक्ष्य है वैश्विक स्तर पर एक हास्य भंडार बनाना, हास्य का प्रचार, प्रसार कर सभी देशों के मानव समुदायों के बीच की दूरियां खत्म करना, और हास्य विनिमय से विश्व बंधुत्व की भावना को स्थापित करना। किंतु वर्तमान परिस्थितियों में सभी देश एक-दूसरे को कुत्ते-बिल्ली की तरह सिर्फ देख ही नही रहे है बल्कि आमने-सामने घुरघुरा भी रहे हैं। इसलिए हमारा पहला लक्ष्य है कि वैश्विक स्तर पर चल रही सारी युद्ध गतिविधियों को नष्ट ...Read More

3

हास्यास्त्र भाग–३

हास्यास्त्र भाग–३सूडान में शांति स्थापित होते ही एलन का iPhone अचानक गूंज उठा। उसने जेब से फोन निकाला और पर देखा—एक व्हाट्सएप नोटिफिकेशन था। एलन ने व्हाट्सएप खोला और सम्राट नॉर्टन का वॉइस मेसेज सुना। नॉर्टन की शाही आवाज गूंजी:"मैं, USA का भूतपूर्व सम्राट एवं वर्तमान विश्व सम्राट, अपने टेक्नो-मंत्री और सेनापति को संयुक्त हुक्म देता हूं कि जल्द से जल्द रूस और यूक्रेन के बीच के तनाव को खत्म किया जाए। तदोपरांत यह आदेश भी देता हूं कि उस युद्ध क्षेत्र को हास्यास्त्र से काबू करने के लिए सेनापति नॉर्टन के पुराने हथियार, वर्तमान संशोधित टेक्नो-मंत्री के हथियार, ...Read More