पिंकू की परी - 7

  • 896
  • 207

'द डार्क सेक्टर' के उस लंबे, काले और डरावने गलियारे में पिंकू पांडे और परी (P444) दबे पाँव आगे बढ़ रहे थे। दीवारों पर लगी बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर पूरी पृथ्वी के शहरों के लाइव फुटेज चल रहे थे और नीचे लाल रंग का वह खतरनाक टाइमर अब घटते-घटते "00:38:12" पर पहुँच चुका था। यानी धरती को गुलामी की कगार पर पहुँचाने वाले माइंड-कंट्रोल सर्वर को एक्टिवेट होने में सिर्फ अडतीस मिनट बाकी थे।पिंकू ने हाथ में पकड़ी एलियन लेज़र गन को थोड़ा कसकर पकड़ा। गन भारी थी और उसमें से रह-रहकर हल्की नीली चिंगारियाँ निकल रही थीं। पिंकू ने बगल