Mr. & Ms. FakeEpisode 30 – The Identity She Never Knewरात के करीब बारह बजे...सिंह हाउस पूरी तरह शांत था।दिनभर की घटनाओं ने हर किसी को थका दिया था।लेकिन एक इंसान ऐसा था जिसकी आँखों में नींद का नाम तक नहीं था।आर्यवीर।वह बालकनी में खड़ा शहर की रोशनी देख रहा था।आज पहली बार उसके सामने उसके पिता की मौत का सच आने की उम्मीद जगी थी।लेकिन उसी सच के साथ सान्वी का अतीत भी उलझ गया था।पीछे से धीमे कदमों की आवाज़ आई।आर्यवीर ने बिना मुड़े कहा—"सोई नहीं?"सान्वी उसके पास आकर खड़ी हो गई।"तुम भी तो नहीं सोए।""मेरे पास सोचने