कुछ बातें अधूरी रह गईं

  • 369
  • 147

रात का समय था। मैं उन दिनों जोशीमठ में कॉलेज करता था और अपने रूम पार्टनर के साथ रहता था। एक रात मेरा रूम पार्टनर किसी से फोन पर बात कर रहा था। मैं पास ही बैठा था। मैंने यूँ ही पूछ लिया, “किसका फोन है?” उसने बिना ज्यादा कुछ सोचे कहा, “बहन का फोन है।” मैंने भी ज्यादा सवाल नहीं किया। उस समय मुझे लगा कि सच में उसकी बहन का ही फोन होगा। अगले दिन मैंने देखा कि वह उसी लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इस बार वह उसे छेड़ भी रहा था और