मौत

मौत की किताब और अतीत का पन्नासाल 2026, रात के 9 बजे। दिल्ली की नेशनल लाइब्रेरी में सन्नाटा पसरा था। 24 साल की डॉ. अनन्या, जो कि प्राचीन भारतीय इतिहास की एक होनहार रिसर्चर थी, एक 400 साल पुरानी पांडुलिपि (Manuscript) पढ़ रही थी। पन्नों पर धूल की महक थी और लिखावट बहुत बारीक। वह 'देवगढ़' रियासत के इतिहास का अनुवाद कर रही थी। अचानक उसकी उंगलियां एक पन्ने पर आकर रुक गईं। उस पन्ने पर लिखा था: *"राजकुमारी मृणालिनी... देवगढ़ की सबसे सुंदर लेकिन सबसे कमज़ोर राजकुमारी। अपने 18वें जन्मदिन के ठीक एक महीने बाद, अपनों के ही रचे एक षड्यंत्र में