एपिसोड 18– पहली परीक्षाअगली सुबह...सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का माहौल हमेशा की तरह व्यस्त था। सुबह के आठ बजते ही डॉक्टर, नर्स और सभी ट्रेनी स्टूडेंट्स अपनी-अपनी यूनिट में पहुँच चुके थे।अर्जुन सबसे पहले वार्ड में पहुँचा। उसने अपनी टीम के सभी सदस्यों की तरफ़ देखा।"गुड मॉर्निंग, एवरीवन।"सभी ने एक साथ जवाब दिया,"गुड मॉर्निंग।"अर्जुन ने मुस्कुराकर कहा,"आज से हम सबकी असली परीक्षा शुरू होने वाली है। जो भी काम मिलेगा, उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से करेंगे। अगर किसी को कोई परेशानी हो तो छिपाना मत, तुरंत बताना।"सबने सिर हिलाकर हामी भर दी।तभी डॉ. मीरा सक्सेना वहाँ पहुँचीं।"आज मैं देखना