नामुमकिन इश्क - एपिसोड 10

 नया सफ़रअगली सुबह ठीक दस बजे का समय था।लखनऊ मेडिकल कॉलेज का कैंपस हमेशा की तरह छात्रों की चहल-पहल से भरा हुआ था। कोई अपनी क्लास की तरफ़ जा रहा था, कोई कैंटीन में बैठकर चाय पी रहा था, तो कोई दोस्तों के साथ हँसी-मज़ाक में लगा था।तभी कॉलेज के एडमिन ब्लॉक से एक कर्मचारी हाथ में सफेद रंग की फाइल लेकर बाहर निकला। उसके हाथ में एक नोटिस था।वह बिना कुछ बोले सीधे नोटिस बोर्ड के पास पहुँचा और बड़े आराम से वह नोटिस बोर्ड पर चिपका दिया।नोटिस लगते ही उसने सिर्फ इतना कहा—"जो भी छात्र क्लिनिकल ट्रेनिंग के